क्‍या सचमुच सेक्‍स और खूबसूरती का है कोई संबंध ?

अकसर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि बहुत निखार आ रहा है, क्या बात है ? यह सिर्फ छेड़छाड़ भरा शब्द है या वाकई खूबसूरती का प्यार और सेक्स से कोई संबंध है? अभी तक आप भले ही इसे ठिठोली मान रहे हो पर वाकई सेक्स और खूबसूरती का गहरा नाता है। हाल ही
 | 

अकसर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि बहुत निखार आ रहा है, क्‍या बात है ? यह सिर्फ छेड़छाड़ भरा शब्‍द है या वाकई खूबसूरती का प्‍यार और सेक्‍स से कोई संबंध है? अभी तक आप भले ही इसे ठिठोली मान रहे हो पर वाकई सेक्‍स और खूबसूरती का गहरा नाता है। हाल ही में हुआ एक शोध इस बात को और पुख्‍ता कर रहा है।

क्‍या कहता है शोध: शोध से साबित हुआ है कि सेक्स करने से जो हार्मोन निकलते हैं उनसे त्वचा को लाभ पहुंचता है, रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिस से शरीर में निखार आता है, सुंदरता बढ़ती है, पर इसे असरकारक तब माना गया है जब सैक्स को कुदरती तरीके से किया गया हो।
स्कौटलैंड के रॉयल एडिनबर्ग हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा नुस्खा बताया है जो मानवीय जीवन का एक अहम हिस्सा है। शोधकर्ताओं ने इस बारे में कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। वे हैं प्रेमपूर्वक सेक्स यानि सिर्फ अपने पार्टनर के साथ सेक्‍स करने से ही आपकी खूबसूरती बढ़ती है। क्योंकि अनसेफ सेक्स से न सिर्फ तमाम तरह की बीमारियों का खतरा रहता है बल्कि स्ट्रैस भी बढ़ता है। इस से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है, नतीजतन एगिंग की प्रक्रिया में तेजी आ जाती है।

बढ़ती उम्र घटाए खूबसूरती बढ़ाए: सेक्स कुदरती रूप से आनंद और उत्साह का संचार करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कम अंतराल में सेक्स करने से (हफ्ते में कम से कम 3 बार) आदमी की उम्र उस की असली उम्र की तुलना में कम दिखती है, सेक्सुअल एक्टीविटी किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है। इससे स्किन को यंग बनाने वाले और खुशी बढ़ाने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इस से आप का चेहरा ग्लो करने लगता है और स्किन में कसाव आता है।

जानिए क्या हैं फायदे:1. सेक्स इंसान की सेहत बनाए रखने में मदद करता है।
2. यह कैलोरी बर्न करने का काम करता है साथ ही दिल और दिमाग को सेहतमंद बनाए रखता है।
3. सेक्स कुदरती रूप से खूबसूरती में इजाफा करता है।
4. यह खूबसूरती बढ़ाने वाले प्रोडक्ट्स और स्टाइल के मुकाबले 20 (बीस) ही नजर आता है।
5. सेक्स कर के अपनी त्वचा की उम्र को 4 साल तक कम कर सकते हैं।

खुशी का एहसास: सेक्स उन एक्टीविटीज में से है, जिस में दिमाग एक साथ एक्साइट और रिलैक्स होता है। सैक्स के दौरान शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और इससे कोशिकाओं को नई एनर्जी मिलती है। इससे आप का मूड बेहतर रहता है।

स्वस्थ बाल: सेक्स के दौरान ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे बालों को एक नेचुरल मॉइश्चराइजर मिलता है। इस से आप के बाल चमकदार बनते हैं।

त्वचा को रखें कोमल और स्थिर: जो महिलाएं नियमित सेक्स करती हैं उनकी त्वचा में अहम किरदार निभाने वाले हार्मोन एस्ट्रोजेन का स्राव अधिक होता है। इसके साथ ही त्वचा को कुदरती रूप से कोमल और स्थिर बनाने वाले हार्मोन कोलेजन का स्राव भी अधिक होता है।

झुर्रियों से बचाएं: भले ही आप सूरज की हानिकारक किरणों से दूर रहें, लेकिन फिर भी आप को झुर्रियां हो सकती हैं। ये झुर्रियां आप के हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों को हो सकती हैं। इस से दिल पर बुरा असर पड़ सकता है। दिल और चेहरे पर झुर्रियां पड़ने की प्रक्रिया समान है। सेक्स से आप के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिस से चेहरे पर कुदरती चमक आ जाती है।

स्तनों का आकार बढ़ाएं: स्तनों को महिलाओं की खूबसूरती का अहम हिस्सा माना जाता है। सेक्स के दौरान स्तनों का आकार 25 फीसदी तक बढ़ जाता है इसलिए जानकार मानते हैं कि जो महिलाएं अपनी सेक्स लाइफ से अधिक संतुष्ट होती हैं उन का शरीर अधिक सुडौल होता है।

पेट की चर्बी हटाएं: शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक हो जाए, तो इस का सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है। यहां अतिरिक्त वसा एकत्रित होने लगती है। ऑक्सीटोसिन इससे निजात दिलाता है यानि ऑर्गेज्म से आप के शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी दूर होती है।

तनाव दूर करें: तनाव से आप के चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। और्गेज्म के दौरान शरीर में बड़ी मात्रा में औक्सीटोसिन का स्राव होता है। यह तनाव के लिए उत्तरदायी माने जाने वाले कौरटिसोल हार्मोन को दूर करता है।

आत्मविश्वास में करें इजाफा:  जिन लोगों को अपने जीवन का लक्ष्य पता होता है, वे अधिक आकर्षक होते हैं सेक्स और व्यायाम मस्तिष्क के समान क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हैं आप अपने आसपास की दुनिया के बारे में अच्छा महसूस करते। आप मानसिक रूप से अधिक शांति एकाग्र, शक्तीमान और सामर्थ्यवान महसूस करते। इन उपायों को अपना कर अपनी सेेक्स लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए इस से सेहतमंद तो होगी ही साथ ही खूबसूरती भी निखर जाएगी।