समय के साथ शीर्ष ईवी निर्माता बनेगा भारत : Nitin Gadkari

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि समय के साथ भारत शीर्ष इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण हब बन जाएगा। अमेजन के संभव शिखर सम्मेलन 2021 के दौरान अपने संबोधन में, मंत्री ने कहा कि लिथियम आयन बैटरी अगले छह महीनों में पूरी तरह से देश में ही निर्मित होंगी।
 | 

उन्होंने कहा, भारत इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। समय के साथ, हम दुनिया में नंबर एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता होंगे।

यह देखते हुए कि भारत में हरित शक्ति बनाने की जबरदस्त क्षमता है, गडकरी ने कहा कि हम पावर सरप्लस (शक्ति अधिशेष) हैं और यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इलेक्ट्रिक को एक पावर के रूप में उपयोग करने का समय है।

गडकरी ने इस दौरान अमेजन इंडिया के इलेक्ट्रिक वाहनों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अमेजन इंडिया ने हाल ही में एक बयान में कहा है कि उसने गैर-नवीकरणीय संसाधनों पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए अपने अंतिम मील वितरण बेड़े के विद्युतीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की है।

अमेजन इंडिया ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने वितरण बेड़े में अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को जोड़ने के लिए महिंद्रा इलेक्ट्रिक के साथ काम कर रही है।

अमेजन इंडिया की डिलीवरी सर्विस पार्टनर्स पहले से ही दिल्ली एवं एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, नागपुर, भोपाल, इंदौर, और कोयम्बटूर सहित 20 से अधिक शहरों में कई प्रारूपों के साथ ईवी का संचालन कर रहे हैं।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस