हमें public की हर छोटी बात का ख्याल है’

275 वर्ष पहले तत्कालीन चीनी मशहूर चित्रकार और साहित्यकार चंग पान छ्यो ने बांस के बारे में एक चित्र बनाया। अपने चित्र पर उन्होंने एक कविता भी लिखी। इस कविता का विषय है, कार्यालय में आराम करते समय बांस के पत्ते की आवाज सुनायी दी, इसे सुनकर लगा कि जनता भूख और ठंड से शिकायत
 | 
हमें public की हर छोटी बात का ख्याल है’

275 वर्ष पहले तत्कालीन चीनी मशहूर चित्रकार और साहित्यकार चंग पान छ्यो ने बांस के बारे में एक चित्र बनाया। अपने चित्र पर उन्होंने एक कविता भी लिखी। इस कविता का विषय है, कार्यालय में आराम करते समय बांस के पत्ते की आवाज सुनायी दी, इसे सुनकर लगा कि जनता भूख और ठंड से शिकायत कर रही है। हम सिर्फ काउंटी के छोटे अधिकारी हैं, लेकिन हमें आम नागरिकों की हर छोटी-छोटी बात का ख्याल रहता है। उस साल शानतोंग प्रांत में बाढ़ और महामारी से बहुत लोग भुखमरी से मारे गये। चंग पान छ्यो शानतुंग प्रांत की वेइ काउंटी के प्रमुख नियुक्त किये गये। पद संभालने के बाद जनता को राहत देने के लिए उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश दिया और आपदा ग्रस्त लोगों को काम के लिए भर्ती किया, ताकि उनको खाना मिल सके। उन्होंने काउंटी में अमीर जमींदारों को अनाज भंडार खोलकर पीड़ितों को खाना उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया, जिससे असंख्य आम लोगों की जान बचायी गयी। लेकिन कुछ अधिकारियों ने उनकी कार्रवाई का विरोध किया। उन के विचार में पहले केंद्रीय सरकार को रिपोर्ट दी जानी चाहिए और मंजूरी मिलने के बाद ही काम किया जाए। चंग पानछ्यो ने इससे साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षा सर्वोपरि बात है। जब तक उच्च स्तर पर रिपोर्ट की जाएगी, पता नहीं तब तक कितने लोग मारे जाएंगे। अगर ऊपर के अधिकारी इसकी जांच करेंगे, तो मैं जिम्मेदारी लूंगा। इसके बाद उन्होंने यह उपरोक्त चित्र बनाया और कविता लिखी। इस रचना से शंग पानछ्यो ने जनता के प्रति अपनी गहरी भावना दशार्यी।

दो सौ से अधिक साल बाद आज चीन की सत्तारूढ़ पार्टी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी फिर भी मानव को प्राथमिकता देते हुए विकास की विचारधारा के शासन के विचार पर कायम रखती है। पार्टी के नेता शी चिनफिंग अकसर कविता की इस पंक्ति ‘हमें जनता की हर छोटी बात का ख्याल है’ के हवाले से व्यापक सरकारी कर्मचारियों को याद दिलाते हैं कि नागरिकों से जुड़ी बात कभी छोटी बात नहीं होती, सभी सरकारी कर्मचारियों को अपना कर्तव्य निभाना होता है। शी चिनफिंग नागरिकों की इच्छा पर ध्यान रखते हैं, नागरिकों के जीवन की जानकारी लेते हैं और नागरिकों के सामने मौजूद कठिनाइयों को दूर करते हैं।

दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के सामने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने जीवन और जनता को प्राथमिकता देने की विचारधारा से सभी चीनियों के साथ महामारी की रोकथाम की और उत्पादन व अर्थव्यवस्था बहाल करने में प्रयास किया। दुनिया के विभिन्न देशों के लोगों ने इसकी प्रशंसा की। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने कहा कि चीन सरकार नागरिकों के हितों पर ध्यान देती है, जो अमेरिका सरकार से ज्यादा जिम्मेदार है।

नयूज सत्रोत आईएएनएस