आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता अश्मित पटेल का जन्मदिन है। अभिनेता का जन्म 1 जनवरी को दिल्ली में हुआ था। अश्मित पटेल मशहूर कांग्रेस की नेता रजनी पटेल के बेटे हैं। अश्मित पटेल की बहन अमीषा पटेल खुद बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। लेकिन अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में जो सफलता हासिल की वो सफलता अश्मित पटेल नहीं हासिल कर पाए हैं। आज हम आपको अश्मित पटेल के जन्मदिन पर के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ अहम बाते बताने जा रहे हैं। अश्मित पटेल का जन्म 13 जनवरी 1978 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई में करने के बाद अमेरिका में पूरी की।अश्मित पटेल ने एक सह निर्देशक के तौर पर आप मुझे अच्छे लगने लगे, अवारा पालग दीवाना ओर राज जैसी फिल्मों में काम किया था। उनकी पहली फिल्म साल 2003 मेें रिलीज हुई फिल्म इंतेहा थी। इसके बाद अश्मित पटेल ने मर्डर, सिलसिले, फाइट क्लब, दिल दिया है और कुड़ियों का जमाना है जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी ये फिल्में बॉक्स आफिस पर कुछ खास सफल नहीं हो पाई।बॉलीवुड में अपने असफल करियर के बाद अश्मित पटेल ने टीवी शो में भी काम किया। अश्मित पटेल टीवी के चर्चित विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके है। बिग बॉस के चौथे सीजन में अश्मित पटेल के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक भी थी। इसी दौरान दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत हुई थी। बिग बॉस के घर के अंदर दोनों काुी करीब आ गए थे। अश्मित पटेल और वीना मलिक के कई बोल्ड सीन भी सामने आए थे।लेकिन बिग बॉस शो के खत्म होने के बाद इन दोनों के रिश्ते का भी अंत हो गया। इन दोनों का रिश्ता उस वक्त काफी सुर्खियों में भी था। अश्मित पटेल का विवादों से भी नाता रहा है। उनका एक एमएमएस रिया सेन के साथ वायरल हुआ था। हालांकि बाद में अश्मित पटेल और रिया ने इसे फर्जी करार दिया था। इसके अलावा अश्मित पटेल अभिनेत्री महक चहक के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में थे। अश्मित पटेल ने महक के साथ सगाई भी कर ली थी लेकिन बाद में सगाई टूट गई।