Bangalore riot case में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस नेता और पूर्व ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के सदस्य ए.आर. जाकिर को शहर में हुए एक दंगा मामले में गिरफ्तार किया है। चार्जशीट में जाकिर के साथ बेंगलुरु के पूर्व मेयर आर. सम्पत राज को दंगों के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। दंगा
 | 
Bangalore riot case में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस नेता और पूर्व ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के सदस्य ए.आर. जाकिर को शहर में हुए एक दंगा मामले में गिरफ्तार किया है। चार्जशीट में जाकिर के साथ बेंगलुरु के पूर्व मेयर आर. सम्पत राज को दंगों के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

दंगा मामले में शामिल होने के संबंध में औपचारिक पूछताछ के लिए सीसीबी द्वारा जारी नोटिस के बाद जाकिर फरार हो गया था। इसके बाद, सीसीबी ने उसे ढूंढने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले, सीसीबी ने हिंसा के मामले में बीबीएमपी के पूर्व मेयर संपत राज को गिरफ्तार किया था।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस