2020 चीनी International Service Trade मेला समाप्त

9 सितंबर को 2020 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला पेइचिंग में समाप्त हुआ। वर्तमान मेले में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं, कुल मिलाकर 240 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। आधिकारिक रूप से 97 परिणाम जारी किए गए। पहली बार 99 अभिनव उपलब्धियों को जारी किया गया। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के सेवा व्यापार विभाग के अध्यक्ष शिए
 | 
2020 चीनी International Service Trade मेला समाप्त

9 सितंबर को 2020 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला पेइचिंग में समाप्त हुआ। वर्तमान मेले में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं, कुल मिलाकर 240 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। आधिकारिक रूप से 97 परिणाम जारी किए गए। पहली बार 99 अभिनव उपलब्धियों को जारी किया गया। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के सेवा व्यापार विभाग के अध्यक्ष शिए क्वो यी ने परिचय देते हुए कहा कि वर्तमान सेवा व्यापार मेले में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं और लेन-देन काफी सक्रिय रहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान मेले में सौ से अधिक मंच का आयोजन किया गया, ऑफलाइन प्रदर्शनी क्षेत्र का क्षेत्रफल 1 लाख 10 हजार वर्ग मीटर रहा, ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रदर्शनियों में भाग लेने के लिए दुनिया भर के 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों को आकर्षित किया गया।

शिए क्वो यी ने यह भी कहा कि चीन को सेवा व्यापार मेले में खुलेपन और सहयोग पर सहमति को अच्छी तरह विकसित करना चाहिए, ताकि सेवा व्यापार के विकास के लिए अच्छा वातावरण बनाया जा सके।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस