Bihar : भाजपा ने 70 जगहों पर प्रेस कांन्फ्रेंस कर विकास को लेकर विपक्ष पर ‘हल्ला’ बोला

बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर अभी तक तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन विकास के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी विपक्षियों को घेरने में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के मौके पर ‘सेवा सप्ताह’ मना रही भाजपा ने शुक्रवार को राज्य के जिला मुख्यालयों और
 | 
Bihar : भाजपा ने 70 जगहों पर प्रेस कांन्फ्रेंस कर विकास को लेकर विपक्ष पर ‘हल्ला’ बोला

बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर अभी तक तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन विकास के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी विपक्षियों को घेरने में जुट गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के मौके पर ‘सेवा सप्ताह’ मना रही भाजपा ने शुक्रवार को राज्य के जिला मुख्यालयों और अनुमंडल मुख्यालयों सहित 70 जगहों पर प्रेस कांफ्रेंस कर विकास को लेकर विपक्ष पर एक साथ ‘हल्ला’ बोला।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पटना और मुजफ्फरपुर में केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यो का बखान किया, वहीं राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राजद के चुनाव चिन्ह ‘लालटेन’ का जिक्र करते हुए कहा कि लालटेन में ना ‘तेज’ है और ना ही ‘प्रताप’ है।

इधर, आरा और बक्सर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार के विकास से हमेशा विशेष लगाव रहा है।

उन्होंने आरा के पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 एवं 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता ने प्रधनमंत्री को अपार समर्थन देते हुए केंद्र में मजबूत सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अब प्रधानमंत्री हमेशा बिहार के विकास से जुड़ी योजनाओं की सौगात देते रहे हैं।

इधर, दरभंगा में भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन छपरा में तो पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। यादव ने कहा कि बिहार में राजग सरकार में लगातार सरकारी विभागों के बजट में वृद्घि हुई है। उन्होंने सड़कों के निर्माण में उल्लेखनीय कायरें को भी गिनाया।

इधर, कृषि मंत्री प्रेम कुमार गया में और जहानाबाद में, विजय सिन्हा शेखपुरा में, पूर्व मंत्री रेणु देवी ने नरकटियागंज में और रामनारायण मंडल ने बांका में पत्रकारों को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय वर्चुअल रूप से समस्तीपुर में पत्रकारों को संबोधित किया। बेगूसराय में रजनीश कुमार ने पत्रकारों को संबोधित कर विकास कायरें का बखान किया।

बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पूरे बिहार में सेवा सप्ताह मना रही है। इसको लेकर शुक्रवार को पार्टी की तरफ से बिहार के 70 स्थानों पर प्रेस कांन्फ्रेंस का आयोजन किया गया तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

उल्लेखनीय है कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। पार्टी ने डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिये काम को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस