China ने अमेरिका के राजनीतिक वायरस फैलाने के आरोप का खंडन किया

संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित चीनी स्थाई उप प्रतिनिधि कंग श्वांग ने 9 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित कोविड-19 महामारी के मुकाबले से जुड़ी वीडियो बैठक में गंभीर रूप से अमेरिका द्वारा चीन पर लगाये गये राजनीतिक बदनामी व दुर्भावनापूर्ण आरोप का खंडन किया। उन्होंने बल देते हुए कहा कि अमेरिकी सरकार को
 | 
China ने अमेरिका के राजनीतिक वायरस फैलाने के आरोप का खंडन किया

संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित चीनी स्थाई उप प्रतिनिधि कंग श्वांग ने 9 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित कोविड-19 महामारी के मुकाबले से जुड़ी वीडियो बैठक में गंभीर रूप से अमेरिका द्वारा चीन पर लगाये गये राजनीतिक बदनामी व दुर्भावनापूर्ण आरोप का खंडन किया। उन्होंने बल देते हुए कहा कि अमेरिकी सरकार को समय व शक्ति अपनी जनता के शारीरिक स्वास्थ्य व जान की सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर डालनी चाहिये।

उसी दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने वीडियो बैठक आयोजित कर कोविड-19 से जुड़े नंबर 2532 प्रस्ताव को लागू करने की स्थिति पर चर्चा की। अमेरिकी प्रतिनिधि ने भाषण देते हुए चीन पर विश्व में महामारी फैलाने की जिम्मेदारी लेने का आरोप लगाया। कंग श्वांग ने जल्द ही भाषण देकर इसका खंडन किया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस