गर्मी में मुंहासों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलु उपाय

गर्मी के मौसम में पसीना, उड़ती धूल, चेहरे पर पड़ती सूरज की रोशनी से मुंहासे होना आम बात है। मुहांसे होने के और भी कई कारण हो सकते हैं। इनमें, वंशानुगत समस्या के अलावा त्वचा पर जमी धूल, तेल और बैक्टीरिया भी शामिल हैं। अब हम आपको बता रहें हैं कि गर्मी में मुंहासों की समस्याओं
 | 
गर्मी में मुंहासों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलु उपाय

गर्मी के मौसम में पसीना, उड़ती धूल, चेहरे पर पड़ती सूरज की रोशनी से मुंहासे होना आम बात है। मुहांसे होने के और भी कई कारण हो सकते हैं। इनमें, वंशानुगत समस्या के अलावा त्वचा पर जमी धूल, तेल और बैक्टीरिया भी शामिल हैं। अब हम आपको बता रहें हैं कि गर्मी में मुंहासों की समस्याओं से कैसे निपटा जा सकता है…

1. ज्यादा ग्लाइसेमिक वाले खाने से परहेज करना चाहिए, जैसे डोनट्स, सोडा और पके या तले हुए आलू। मीठे और स्टार्च उत्पादों को अपने आहार से दूर रखकर आप पिंपल्स की रोकथाम कर सकते हैं।

2. महज शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तनाव भी मुंहासों का कारण हो सकता है। इसलिए जितना संभव हो तनाव से बचने का प्रयास करें।

3. कुछ कॉस्मेटिक्स भी मुंहासों की वजह हो सकते हैं। इसलिए तैलीय और ऐसे उत्पादों से बचें, जिनसे त्वचा को नुकसान हो सकता है। ऐसे उत्पाद आपके त्वचा छिद्रों में रुकावट पैदा करते हैं और उसे नुकसान पहुंचाते हैं।

4. कड़ी धूप में पसीना बहुत आता है। पसीने में कई प्रकार के विषाक्त पदार्थ (टॉक्सिन्स) होते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा आपके हाथ में पसीने को पोंछने के लिए कोई छोटा टॉवेल या रुमाल हो।

5. ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां व फल खाएं। इस तरह का भोजन ना सिर्फ आपकी सेहत का ख्याल रखता है बल्कि ये एंटीऑक्सिडेंट, विटमिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के प्रमुख स्रोत भी हैं जो मुंहासों के निशान मिटाने में मदद करते हैं।