पेट के कीड़ों को जड़ से खत्म करने के लिए अपनाये ये घरेलू नुस्खे !

अक्सर गलत खानपान के कारण पेट में कीड़े पड़ जाते है। पेट के कीड़े आपके गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रेक्ट आंत के मुख्य दीवारों को संक्रमित करते हैं। दो तरह के कीड़े प्रोटोजोआ और हेलेमिंथ आपको प्रभावित करते हैं। यह सूक्षम परजीवी हैं और वयस्क अवस्था में नग्न आंखों से दिखाई देते हैं। यह कीड़े दूषित आहार, पानी
 | 

अक्सर गलत खानपान के कारण पेट में कीड़े पड़ जाते है। पेट के कीड़े आपके गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रेक्ट आंत के मुख्य दीवारों को संक्रमित करते हैं। दो तरह के कीड़े प्रोटोजोआ और हेलेमिंथ आपको प्रभावित करते हैं। यह सूक्षम परजीवी हैं और वयस्क अवस्था में नग्न आंखों से दिखाई देते हैं।

यह कीड़े दूषित आहार, पानी और त्वचा के माध्यम से आपके शरीर में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य सामान्य कारणों जैसे स्वच्छता में कमी, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली और अधपका आहार भी पेट में कीड़ों का कारण होता है। हालांकि कीड़ों के प्रकार के अनुसार आप पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए ओवर-द-काउंटर दवा ले सकते हैं। लेकिन यहां दिये घरेलू उपचार भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।तो आइये जानते है इन उपाय के बारे में –

पहला उपाय – कद्दू के बीज में विटामिन, मिनरल, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और फैटी एसिड मौजूद होते हैं। ये राउंड वर्म और थ्रैड वर्म के लिए प्राकृतिक उपचार के रूप में काम करते हैं। गोल कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अपने पसंद के फ्रूट जूस में कद्दू के बीज के पाउडर को मिलाकर पीये। या आप कीड़ों की समस्‍या को दूर करने के लिए सोया दूध में कद्दू के बीज और प्‍याज को मिलाकर भी ले सकते हैं।

दूसरा उपाय – लहसुन राउंड वर्म, हुक वर्म, थ्रैड वर्म और टेप वर्म जैसे पेट के कीड़ों से लड़ने का एक और असरकार उपाय है। कीड़े पेट को संक्रमित कर, पाचन तंत्र के कार्यों को बाधित करते है। लेकिन लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुणों के कारण आप कीड़ों की समस्‍या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। कीड़ों की समस्‍या होने पर एक सप्‍ताह नियमित रूप से हर रोज कच्‍चे लहसुन को खाली पेट खाये या एक कप दूध में लहसुन की दो कली को मिलाकर अच्‍छे से उबालकर, उसे थोड़ा सा ठंडा करके पीये।