गज़ब का नियम लड़की अगर फ़ोन पर बात करती हुई मिली तो लगेगा भारी जुर्माना

आज समाज में लड़कियों की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। हम सब हर रोज आपराधिक घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं। सरकार आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई प्रकार के प्रयास करते रहते है। गोवर्धन क्षेत्र के गांव मडोरा में आपराधिक घटनाओं पर लगाम के लिए एक अनोखा नियम
 | 

आज समाज में लड़कियों की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। हम सब हर रोज आपराधिक घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं। सरकार आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई प्रकार के प्रयास करते रहते है।
गोवर्धन क्षेत्र के गांव मडोरा में आपराधिक घटनाओं पर लगाम के लिए एक अनोखा नियम बनाया है। कि अगर कोई लडक़ी मोबाइल पर बात करती हुई पाई जाती है तो उसको सजा के तौर पर 21 हजार रूपए देने होंगे।

गांव के लोगों ने एक पंचायत में अपनी बात रखते हुए कहा कि अलग अपराध की अलग सजा होनी चाहिए। पंचायत ने इस बात पर विचार करते हुए कहा कि हर अपराध की अलग समितियां बनाई जाएंगी।

सभी लोग पंचायत के एक फैसले को सुनकर चौंक गए जिसमें बताया गया कि अगर कोई भी लडक़ी फोन पर बात करते हुए पाई जाती है तो उसपर 21 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा।