इस कारण पुरुषों के बजाय महिलाओं को होता है तेजी से शराब का नशा

अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं पर शराब का नशा तेजी से होता है, जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं होता। इसकी वजह दोनों में मौजूद एंजाइम्स की अलग-अलग मात्रा है। एक शोध में सामने आया है कि महिलाओं के शरीर में एल्कोहल ब्रेक डाउन करने वाले एंजाइम्स पुरुषों के मुकाबले बेहद कम होते हैं। यही
 | 

अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं पर शराब का नशा तेजी से होता है, जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं होता। इसकी वजह दोनों में मौजूद एंजाइम्स की अलग-अलग मात्रा है। एक शोध में सामने आया है कि महिलाओं के शरीर में एल्कोहल ब्रेक डाउन करने वाले एंजाइम्स पुरुषों के मुकाबले बेहद कम होते हैं। यही वजह है कि शराब पीने पर उन्हें जल्दी और ज्यादा नशा होने लगता है।

तेज चलती है महिलाओं की धड़कन :- महिलाओं की धड़कन पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेज चलती है। जहां पुरुषों में एक मिनट में 70 से 72 बार दिल धड़कता है, वहीं महिलाओं का दिल एक मिनट में 78 से 82 बार धड़कता है। दरअसल, पुरुषों का दिल 180 ग्राम का होता है, महिलाओं का दिल सिर्फ 120 ग्राम का होता है। आकार में छोटा होने के कारण महिलाओं का दिल ज्यादा तेजी से धड़कता है।

जल्दी थक जाती हैं महिलाएं :- कनाडा स्थ‍ित लैंकेस्टर यूनविर्सिटी मेडिकल स्कूल के अध्ययनकर्ताओं के अनुसार महिलाएं पुरुषों के मुकाबले जल्दी थक जाती हैं। इसकी वजह है कि महिलाओं की की बॉडी क्लॉक पुरुषों के मुकाबले 1.7 से 2.3 घंटे आगे चलती है. इस कारण शाम होते ही उन्हें थकान महसूस होने लग जाती है।