दुनिया के बेस्ट आइलैंड में से एक हैं ये ! किसी जन्नत से नहीं है कम

इस दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जिन्हें देखकर आपको सच में यकीन नहीं होगा । कुछ जगहों को देखकर एक पल तो आपको ऐसा लगेगा की जैसे हम किसी और दुनिया में आ गये हैं। फिलीपिंस में एक आइलैंड ऐसा ही हैं। जिसको देखकर लगेगा कि सच में हम कहीं जन्नत आ गये हैं।
 | 

फिलीपिंस के पालवान आइलैंड को ट्रैवलर्स ने तीन साल में तीसरी बार इसे दुनिया का बेस्ट आइलैंड घोषित किया हैं। दुनिया में तो ऐसे बहुत से द्वीप हैं। जो काफी सुंदर हैं  मगर पालवन आइलैंड को दुनिया के बेस्ट आइलैंड की उपाधि से नवाजा गया  हैं।
इस आइलैंड की खास बात ये है कि इसके आस-पास 1800 छोटे-छोटे टापू हैं। ट्रैवल एंड लेस्यूर पत्रिका में इस जगह को बेस्ट माने जाने का दावा किया गया हैं।
आइलैंड कई मायने में जन्नत से कम नहीं  हैं।यहां पर विशाल पहाड़ें, रोमांटिक रहने वाले आवास, लाइमस्टोन की गुफाएं और मस्त पानी का नजारा आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाने के लिए काफी हैं। इस आइलैंड का पांच मील लंबी अंडर ग्राउंट नदी भी हैं। साथ ही इसे यूनेस्को ने वर्ल़्ड हैरिटेज साइट से भी नवाजा हैं।