प्रेगनेंसी के बाद पैरों पर आई फैट से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपयोगी टिप्स

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में आने वाली अनचाही फैट आपके शरीर की शेप को बिगाड़ कर रख देती है। देखने में आता है कि प्रेगनेंसी के बाद अधिकतर महिलाओं के पेट, नितंबो और जांघो के हिस्से में ज्यादा फैट आती है। इसे कम करने के लिए बहुत सी महिलाएं जिम में जाकर घंटो
 | 

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में आने वाली अनचाही फैट आपके शरीर की शेप को बिगाड़ कर रख देती है। देखने में आता है कि प्रेगनेंसी के बाद अधिकतर महिलाओं के पेट, नितंबो और जांघो के हिस्से में ज्यादा फैट आती है। इसे कम करने के लिए बहुत सी महिलाएं जिम में जाकर घंटो पसीना बहाती है। मगर बहुत कम महिलाएं अपने पैरों पर आई फैट का ख्याल करती है। जिसके नतीजतन एक्सरसाइज से चाहे वह अपनी बॉडी को फिर से शेप में ले आती है लेकिन उनके फैटी पैर उनकी खूबसूरती को खराब करते हैं। ऐसे में जरुरी है कि आप पैरों की फैट पर भी ध्यान दें। इसलिए आज हम आपको इसी बारे में कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं। हमारे बताए इन टिप्स को अपनाकर आप अपने पैरों की फैट को दूर कर सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

गर्भावस्था के बाद सबसे बड़ी दिक्कत रहती है वजन करने के तरीकों की। दरअसल अधिकतर महिलाओं के लिए वजन कम करने का सबसे पहला तरीका खाना छोड़ना होता है, लेकिन ब्रेस्टफीडिंग के चलते आपके पास ये विकल्प नही रहता है। इसलिए ऐसे में जरुरी है कि आप एक संतुलित आहार शैली बनाएं। अपनी डाइट में उन चीजों को एड् करें जो आपके शरीर में फैट को न बढ़ाए। गर्भावस्था के बाद कई महिलाएं काफी आलसी हो जाती है। मगर आपकी यह आदत आपके शरीर में फैट को बढ़ाती है। इसलिए कोशिश करें कि घर का सारा काम खुद से करें। इससे आपकी मांसपेशियां हरकत करती रहेंगी और आपकी एक प्रकार की एक्सरसाइज भी हो जाएगी। यह काफी जरुरी होता है कि आप एक्सरसाइज करें। हालांकि हम आपको जिम में जाकर जटिल व्यायाम करने को नही कह रहे। लेकिन आप घर पर रह कर कुछ आसान एक्सरसाइज तो कर ही सकती हैं।

जैसे कि साइकलिंग करना, सैर पर जाना, कार्डियो या फिर जागिंग इत्यादि। अगर आप ये व्यायाम निरंतर करती हैं तो आपकी ऊपरी बॉडी के साथ साथ पैरों की फैट भी कम हो जाएगी। अगर खुद के लिए जिम जाने का समय निकाल पा रही हैं तो वहां जाकर केवल बैली फैट पर ही जोर न दे, बल्कि अपनी लेग मसल्स पर भी ध्यान दें। आप अपने ट्रेनर से बात करके लेग की एक्सरसाइज कर सकती हैं। आप ट्रेडमील पर थोड़ा समय बिता सकती हैं। इसके साथ ही अगर आप रुटिन में लेग मसल्स की एक्सरसाइज करती हैं तो आपके नितंबो, थाई व पैरों की एकस्ट्रा फैट कम हो जाएगी। किसी भी कार्य को करने से पहले जरुरी है कि आप किसी एक्सपर्ट से उस बारे में सलाह लें।

आप एक्सरसाइज शुरु करने से पहले एक बार अपने डाक्टर से अपना बॉडी चैकअप करवा सकती हैं और सलाह ले सकती हैं कि क्या आपकी बॉडी व्यायाम के लिए फिट है। इसके अलावा जिम में अपने ट्रेनर से पैरों की फैट को कम करने के विषय में बातचीत जरुर करें। शरीर को फिट रखने और फैट मुक्त बनाने के लिए योगा से बेहतर विकल्प कुछ नही है। इससे आपकी बॉडी शेप तो बेहतर बनती ही है, साथ ही ये आपकी कई शारीरिक परेशानियों को भी दूर करता है। इसलिए आप पैरों की फैट दूर करने के लिए योग कर सकती हैं।