India’s forex reserves में 5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

देश के फॉरेक्स रिजर्व में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक, नौ अक्टूबर को समाप्त में यह 5.867 अरब डॉलर के उछाल के साथ 551.505 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारत के फॉरेक्स रिजर्व में विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए), स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और
 | 
India’s forex reserves में 5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

देश के फॉरेक्स रिजर्व में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक, नौ अक्टूबर को समाप्त में यह 5.867 अरब डॉलर के उछाल के साथ 551.505 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारत के फॉरेक्स रिजर्व में विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए), स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश की आरक्षित स्थिति (रिजर्व पॉजिशन) शामिल होती है।

विदेशी मुद्रा संपत्ति (फॉरेन करेंसी असेट्स) में भारी उछाल के कारण फॉरेक्स रिजर्व में बढ़ोतरी हुई है। नौ अक्टूबर को समाप्त में फॉरेन करेंसी असेट्स 5.737 अरब डॉलर बढ़कर 508.783 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसी तरह, देश के सोने के भंडार में भी वृद्धि हुई। यह 11.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.598 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

इसके अलावा आईएमएफ में देश का एसडीआर 40 लाख डॉलर बढ़कर 1.480 अरब डॉलर हो गया है। वहीं आईएमएफ में देश का रिजर्व पोजिशन भी 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.644 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

न्यज स्त्रोत आईएएनएस