IPL-13 : दिल्ली को हरा मुंबई ने जीता पांचवां खिताब

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा आईपीएल के 13वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई का यह पांचवां आईपीएल खिताब है। इससे पहले उसने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। दिल्ली पहली बार फाइनल
 | 
IPL-13 : दिल्ली को हरा मुंबई ने जीता पांचवां खिताब

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा आईपीएल के 13वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई का यह पांचवां आईपीएल खिताब है। इससे पहले उसने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। दिल्ली पहली बार फाइनल खेल रही थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 68 रन बनाए। अपनी पारी में कप्तान ने 51 गेंदों का सामना किया जिनमें से पांच पर चौके और चार पर छक्के लगाए। ईशान किशन ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।

दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की।

अय्यर ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में कप्तान ने 50 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए हैं।

मुंबई के लिए ट्रेंट बाउल्ट ने तीन, नाथन कुल्टर नाइल ने दो विकेट लिए।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस