ISL : जमशेदपुर एफसी ने नाइजीरिया के स्टीफन के साथ किया करार

नाइजीरिया राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मौजूदा सदस्य स्टीफन इजे ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी के साथ करार किया। टीम ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 26 साल के इस खिलाड़ी ने नाइजीरिया के लिए 2016 में पदार्पण करने के बाद 13 मैच खेले हैं।
 | 
ISL : जमशेदपुर एफसी ने नाइजीरिया के स्टीफन के साथ किया करार

नाइजीरिया राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मौजूदा सदस्य स्टीफन इजे ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी के साथ करार किया। टीम ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

 

26 साल के इस खिलाड़ी ने नाइजीरिया के लिए 2016 में पदार्पण करने के बाद 13 मैच खेले हैं।

टीम के मुख्य कोच ओवेन कोयले ने स्टीफन को लेकर कहा, “स्टीफन हमारे डिफेंस को मजबूत करने में काफी मददगार रहेंगे। वह एक जानी मानी शाख्सियत के तौर पर यहां आ रहे हैं। उन्होंने विश्व कप खेलने वाली नाइजीरिया जैसी टीम का प्रतिनिधत्व किया है।”

उन्होंने कहा, “स्टीफन की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी टीम को आगे ले जाने में मददगार होगी। वह शानदार युवा खिलाड़ी हैं।”

 

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस