Morning News Bulletin, गुरूवार 12 नवम्बर, डालिए एक नजर बडी खबरों पर !

‘अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला खिलाफ आया तो Stalin 6 साल नहीं लड़ पाएंगे चुनाव’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन के अगला विधानसभा चुनाव लड़ने पर सवालिया निशान लग गया है बंगाल में 3 नई पुलिस बटालियन बनेगी : Mamta Banerjee पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता
 | 
Morning News Bulletin, गुरूवार 12 नवम्बर, डालिए एक नजर बडी खबरों पर !

‘अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला खिलाफ आया तो Stalin 6 साल नहीं लड़ पाएंगे चुनाव’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन के अगला विधानसभा चुनाव लड़ने पर सवालिया निशान लग गया है

बंगाल में 3 नई पुलिस बटालियन बनेगी : Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनका पुलिस प्रशासन तीन नई पुलिस बटालियन का गठन करेगा।

Bihar के नतीजों से खुश पीएम मोदी ने लगवाए नारे : नड्डा जी आगे बढ़ो, हम आपके साथ हैं

बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनावों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मेहनत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहा है।

गुजरात के कच्छ का दौरा करेंगे गृहमंत्री Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार को गुजरात के कच्छ के ढोर्दो शहर जाएंगे।

बिना किसी संदेह के मुंबई इंडियंस इस साल की सर्वश्रेष्ठ टीम : de Villiers

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के अनुभवी बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ की है।