दिल्ली के टॉप 5 म्यूज़ियम देखने का मौका कभी ना गवाएं।

देश की राजधानी दिल्ली यूं तो अपने कई रंगों के लिए मशहूर है। दिल्ली अपने खाने-पीने, खरीदारी और युवाओं के लिए नाइट आउट्स जैसे बहुत से मनोरंजन और अपने बिंदास मिज़ाज के लिए तो मशहूर है ही, साथ ही बहुत से स्मारकों के लिए भी पर्यटकों में काफी मशहूर है। लेकिन इस सब के अलावा
 | 

देश की राजधानी दिल्ली यूं तो अपने कई रंगों के लिए मशहूर है। दिल्ली अपने खाने-पीने, खरीदारी और युवाओं के लिए नाइट आउट्स जैसे बहुत से मनोरंजन और अपने बिंदास मिज़ाज के लिए तो मशहूर है ही, साथ ही बहुत से स्मारकों के लिए भी पर्यटकों में काफी मशहूर है। लेकिन इस सब के अलावा भी कुछ है जिसके लिए दिल्ली काफी जानी जाती है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के टॉप 5 मशहूर म्यूज़ियम्स की। दिल्ली के ये 5 म्यूजियम पर्यटन के लिए तो है ही, साथ ही अगर आप अपने बच्चों के साथ यहां जाते हैं तो उनके ज्ञान के लिए ये बहुत अच्छा अनुभव रहेगा। तो आइए जानते हैं दिल्ली के टॉप 5 म्यूज़ियम्स के बारे में। नेशनल गांधी म्यूज़ियम नेशनल गांधी म्यूज़ियम या गांधी मेमोरियल म्यूज़ियम नई दिल्ली में स्थित एक बहुत जाना-माना म्यूज़ियम है। बहुत से पर्यटक यहां हर रोज़ आते हैं। ये म्यूज़ियम महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों को दर्शाते हैं। ये म्यूज़ियम पहले मुंबई में खोला गया था। महात्मा गांधी के देहांत के कुछ ही समय बाद इसे दिल्ली के राजघाट में खोलने से पहले कई बार इसकी जगह बदली गई। यहां जाने के लिए आपको राजघाट जाना होगा। नेशनल गांधी म्यूज़ियम देखने के लिए भारतीय या विदेशी पर्यटक को कोई टिकट नहीं है। म्यूज़ियम में प्रवेश करने का समय सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक है।  नेशनल रेल म्यूज़ियम नेशनल रेल म्यूज़ियम दिल्ली का मशहूर और बच्चों का पसंदीदा म्यूज़ियम है। ये दिल्ली के चानक्यपुरी इलाके में स्थित है। यहां आपको भारत की हर तरह की रेल का मॉडल और उससे संबंधित कुछ दिलचस्प बातें जानने को मिलेंगी। सदियों पुराने भांप के इंजन से लेकर आधूनिक भारतीय रेलों तक यहां हर रेल का मॉडल आपको देखने को मिल जाएगा। इस म्यूज़ियम का उद्घाटन 1 फरवरी 1977 में हुआ था। इस रेल म्यूज़ियम में प्रवेश करने की टिकट सोमवार से शुक्रवार तक वयस्कों के लिए 50 रुपये है और बच्चों के लिए 10 रुपये। तो वहीं शनीवार और रविवार को टिकट का दाम दोगुना हो जाता है, वयस्कों के लिए 100 रुपये और बच्चों के लिए 20 रुपये। नेशनल रेल म्यूज़ियम मंगलवार से रविवार तक खुलता है। सोमवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन ये पर्यटकों के लिए बंद रहता है। म्यूज़ियम में प्रवेश करने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक है। मैडम तुसाद म्यूज़ियम  मैडम तुसाद म्यूज़ियम दिल्ली के बहुत मशहूर और पर्यटकों में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला म्यूज़ियम है। ये एक वैक्स (मोम) का म्यूज़ियम है और पर्यटकों में इसे काफी पसंद किया जाता है। मैडम तुसाद म्यूज़ियम में बहुत से महान सेलिब्रिटीज़ और नेताओं के वैक्स स्टैचू बनाकर रखे गए हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने वाला ये एक बेहतरीन म्यूज़ियम है। मैडम तुसाद म्यूज़ियम नई दिल्ली में रीगल थिएटर के पास है। इस म्यूज़ियम में प्रवेश करने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक है। टिकट के लिए आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। बचपन में गुड्डे-गुड़ियाओं से तो सब ही खेले हैं। लेकिन क्या कभी उन गुड्डे-गुड़ियाओं को अलग-अलग भेस में देखा है? अगर नहीं, तो आपके लिए एक बार दिल्ली के बाराखंबा रोड पर स्थित शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूज़ियम देखना तो बनता है। इस डॉल म्यूज़ियम में आपको दुनिया के हर तरह के गुड्डे-गुड़िया उन्ही के पारंपरिक भेस में देखने को मिलेंगी। इस म्यूज़ियम में लगभग 6,500 तरह के गुड्डे-गुड़ियाएं हैं। ये म्यूज़ियम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। डॉल म्यूज़ियम सोमवार के दिन बंद रहता है और यहां प्रवेश करने की टिकट वयस्कों के लिए 17 रुपये और बच्चों के लिए 6 रुपये है।