New Zealand में भूकंप के बाद ऑस्ट्रेलियाई द्वीप में सुनामी की चेतावनी

ऑस्ट्रेलिया के नॉरफॉक द्वीप में सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड पर तीन बड़े भूकंप आए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नॉरफॉक द्वीप ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से करीब 1,450 किलोमीटर पूर्व और न्यूजीलैंड के उत्तरी सिरे से लगभग 1,100 किमी उत्तर पश्चिम में
 | 
New Zealand में भूकंप के बाद ऑस्ट्रेलियाई द्वीप में सुनामी की चेतावनी

ऑस्ट्रेलिया के नॉरफॉक द्वीप में सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड पर तीन बड़े भूकंप आए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नॉरफॉक द्वीप ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से करीब 1,450 किलोमीटर पूर्व और न्यूजीलैंड के उत्तरी सिरे से लगभग 1,100 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित है।

ऑस्ट्रेलिया के ब्यूरो ऑफ मेटेरियोलॉजी (बीओएम) के अनुसार, शुक्रवार की सुबह नॉरफॉक द्वीप पर सुनामी की गतिविधि दर्ज की गई थी। यहां समुद्र का स्तर 64 सेमी बढ़ गया था। बीओएम ने अपने एक बयान में कहा है, “सुनामी लहरें उतने ही आकार की सामन्य समुद्री लहरों की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली होती हैं। सुनामी लहरों की यही शक्ति उन्हें इतना विनाशकारी बना देती है और इसीलिए वे इतनी खतरनाक होती हैं। साथ ही जरूरी नहीं है कि सुनामी की पहली लहर सबसे बड़ी न हो। इसका खतरा कई घंटों तक रहने की उम्मीद है।”

हालांकि नॉरफॉक द्वीप के निवासियों को उनके घरों से हटाया नहीं गया है, लेकिन उन्हें पानी से दूर रहने की सलाह दी गई है। ज्वाइंट ऑस्ट्रेलियन सुनामी वॉर्निग सेंटर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई मुख्य भूमि के लिए अभी सुनामी का कोई खतरा नहीं है। लेकिन नॉरफॉक द्वीप निवासियों को ²ढ़ता से सलाह दी जाती है कि वे पानी से बाहर रहें और समुद्र के किनारे, मारिना, बंदरगाह, तटीय मुहाने और रॉक प्लेटफार्मों से दूर रहें।”

न्यूजीलैंड के पूर्वोत्तर बिंदु से उत्तरी आइलैंड में रात 2:27 बजे 7.1-तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद दूसरा भूकंप सुबह 6:41 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई और तीसरा भूकंप सुबह 8:30 बजे आया, जिसकी तीव्रता सबसे ज्यादा 8.1 थी। दूसरा और तीसरा भूकंप केरमडेक आइलैंड के पास आया था। जिसके झटके पूरे न्यूजीलैंड में महसूस किए गए थे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस