16 से 24 के लोग करते हैं सबसे ज्यादा TikTok का इस्तेमाल, ऐसे होती है कमाई

आज कल टिक टॉक का क्रेज हर किसी में चढ़ा हुआ है फिर चाहे आम जनता हो या फिर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स। इस पर ना जाने कितनी लोग है और अपने अपने वीडियो बनाकर लोगों तक शेयर करते रहते है। इन्ही में से कुछ लोग ऐसे है जो टिक टॉक पर वीडियो बनाकर लोगों
 | 
16 से 24 के लोग करते हैं सबसे ज्यादा TikTok का इस्तेमाल, ऐसे होती है कमाई

आज कल टिक टॉक का क्रेज हर किसी में चढ़ा हुआ है फिर चाहे आम जनता हो या फिर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स। इस पर ना जाने कितनी लोग है और अपने अपने वीडियो बनाकर लोगों तक शेयर करते रहते है। इन्ही में से कुछ लोग ऐसे है जो टिक टॉक पर वीडियो बनाकर लोगों तक गलत मैसेज पहुंचाने का काम करते है। जिसकी वजह से अब भारत में टिक टॉक को बैन कर दिया गया है। टिक टॉक के जरिए कई लोग कमाई भी करते है। आइए जानते है टिक टॉक के बारें। ये एक सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है जो एक चीइनीज एप है। जिसके जरिए लोग अपने वीडियो बनाकर इस पर अपलोड करते है। जो कुछ सेकेंड के होते है।

खबरों के अनुसार इसको एक बिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके है। इसमे हर महीने करीब 20 मिलियन से भारतीय इस्तेमाल करते है। इसपे आने वाले यूजर्स करीब 16 से 24 साल के है जिनकी संख्या 41 प्रतिशत है। जिनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं वो टिक टॉक के जरिए काफी पैसा कमाते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टिक टॉक का इस्तेमाल करने वाले सबसे ज्यादा भारत के छोटे शहर और गांवों में किया जाता है। जिनके ज्यादा फॉलोअर्स उनकी ज्यादा कमाई होती है। इसमे बॉलीवुड और टीवी के कई बड़े सेलेब्स भी शामिल है। कमाई करने का एक दूसरा तरीका है।

वो ये है कि जिन लोगों के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स होते है उनको कंपनी के द्वारा अप्रोच किया जाता हैं और ब्रांड कंटेट को प्रमोट के लिए कहा जाता है। जिससे उनकी अच्छी आमदनी होती है। इससे यूजर और कंपनी दोनों को फायदा होता है। यूजर को ब्रांड प्रमोट करने के पैसे मिलते है तो वहीं कंपनी का प्रचार कम पैसे में ज्यादा लोगों तक हो जाता है।