PM Modi ने बिहार को दी कोसी रेल महासेतु की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार की जनता को कोसी रेल महासेतु के रूप में एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु को देश की जनता को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक कोसी महासेतु सहित यात्री सुविधा से जुड़ी 12 रेल परियोजनाओं को भी बिहार राज्य की जनता को
 | 
PM Modi ने बिहार को दी कोसी रेल महासेतु की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार की जनता को कोसी रेल महासेतु के रूप में एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु को देश की जनता को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक कोसी महासेतु सहित यात्री सुविधा से जुड़ी 12 रेल परियोजनाओं को भी बिहार राज्य की जनता को समर्पित किया। प्रारंभ होने वाली परियोजनाओं में कोसी महासेतु, किउल नदी पर नया रेलपुल, दो नई लाइन परियोजनाएं, पांच विद्युतीकरण परियोजनाएं, एक इलेक्ट्रिक लोको शेड और तीसरी रेल लाइन परियोजना शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 450 करोड़ की लागत से हाजीपुर, घोसवर, वैशाली तथा 409 करोड़ की इसलामपुर-नटेसर नई रेल लाइन परियोजना और 240 करोड़ की करनौती-बख्तियारपुर लिंक बाईपास तथा बख्तियारपुर-बाढ़ के बीच तीसरी लाईन परियोजना का भी उद्घाटन किया।

न्यूज स्त्रोत ईएएनएस