Punjab : शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर की हत्या

पंजाब में सिख आतंकवाद से डट कर लोहा लेने वाले और बहादुरी के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह भिखीविंड की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना राज्य के तरण तारण जिले की है। बलविंदर को उनके होमटॉउन भिखीविंड में सुबह 7 बजे प्वांइट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई। उन्हें
 | 
Punjab : शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर की हत्या

पंजाब में सिख आतंकवाद से डट कर लोहा लेने वाले और बहादुरी के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह भिखीविंड की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना राज्य के तरण तारण जिले की है। बलविंदर को उनके होमटॉउन भिखीविंड में सुबह 7 बजे प्वांइट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई। उन्हें पांच गोली मारी गई। यह स्थान तरण तारण शहर से 35 किलोमीटर दूर है, जहां 80 और 90 के दशक में आतंकवाद चरम पर था। उन्हें 1993 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

जब राज्य में सिख आतंकवाद चरम पर था, बलविंदर कई हमलों में बाल-बाल बच गए थे।

घटना के बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक जगजीत वालिया ने कहा कि हमलावर एक चार-पहिया वाहन में आए थे।

बलविंदर रिवोल्यूशनरी मार्किस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(आरएमपीआई) के जिला समिति सदस्य थे। वह अपनी बहादुरी के लिए पूरी दुनिया में विख्यात थे और एक बार उन्हें नेशनल जियोग्राफिक डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाया गया था।

वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस हत्या की सभी कोणों से जांच के लिए डीआइजी फिरोजपुर की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन करने का आदेश दिया है।

एसआईटी ने केस को सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार स्पेशल टीम गठित कर दी हैं।

हत्या पर शोक जताते हुए, मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक दीनकर गुप्ता को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

घटना वाले क्षेत्र से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दो हमलावारों में से एक पीड़ित के घर घुसता है और बलविंदर सिंह पर गोली चलाता है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस