‘Raag’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में, सरोज खान ने की थी कोरियोग्राफी

फिल्म ‘राग’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस फिल्म में कोरियोग्राफीकी थी। निर्माता पीयूष मुंधाड़ा ने कहा, “महामारी के दौरान, हमने सरोज जी को खो दिया था। वह हमारी परियोजना की रीढ़ थीं। इस कहानी को अंतिम रूप देने में, कोरियोग्राफी करने में और आइटम नंबर
 | 
‘Raag’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में, सरोज खान ने की थी कोरियोग्राफी

फिल्म ‘राग’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस फिल्म में कोरियोग्राफीकी थी। निर्माता पीयूष मुंधाड़ा ने कहा, “महामारी के दौरान, हमने सरोज जी को खो दिया था। वह हमारी परियोजना की रीढ़ थीं। इस कहानी को अंतिम रूप देने में, कोरियोग्राफी करने में और आइटम नंबर का सुझाव देने में, सबमें उन्होंने हमारी मदद की थी। उनके रहते हुए हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। हम अब इसे 26 मार्च 2021 को रिलीज कर रहे हैं और यह महान आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि है।”

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान का पिछले साल जुलाई में निधन हो गया। अरविंद त्रिपाठी द्वारा निर्देशित फिल्म में राजपाल यादव, राकेश बेदी, सुधा चंद्रन, मोहन जोशी, यशपाल शर्मा, मिलिंद गुनाजी और मनीषा मरजारा हैं।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस