Rajasthan cabinet: गहलोत कैबिनेट मीटिंग आज, नई पर्यटन नीति पर लग सकती है मुहर

पिछले एक महीने तक चले राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के खत्म होने के बाद गहलोत कैबिनेट की आज बैठक होने जा रही है। आज शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर गहलोत की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन होगा। इस बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्य शामिल होंगे। इसके लिए मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से
 | 
Rajasthan cabinet: गहलोत कैबिनेट मीटिंग आज, नई पर्यटन नीति पर लग सकती है मुहर

पिछले एक महीने तक चले राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के खत्म होने के बाद गहलोत कैबिनेट की आज बैठक होने जा रही है। आज शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर गहलोत की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन होगा। इस बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्य शामिल होंगे। इसके लिए मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से सभी कैबिनेट सदस्यों को सूचना दे दी गई है।

जयपुर से बाहर जो मंत्री गए हुए हैं उन्हें भी कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए समय पर पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, संभावित रूप से कैबिनेट की बैठक का एजेंडा आज दोपहर तक जारी हो जाएगा। बताया जा रहा है कि एजेंडे में एक दर्जन बिंदुओं को शामिल किया जा सकता है। इनमें नई पर्यटन नीति और कोराना काल में कर्मचारियों की एक दिन की वैतन कटौती का मुद्दा भी शामिल हो सकता है।  विधानसभा सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थिगित होने के बाद कैबिनेट की ये बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब 6 महीने पहले प्रत्येक बुधवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित करने के निर्देश जारी किए थे। उन्ही निर्देशों की पालना के तहत आज कैबिनेट की बैठक का आयोजन होने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में नई पर्यटन नीति पर मुहर लग सकती है। साथ ही सेवा नियमों में संशोधन को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश में करीब 20 साल बाद पर्यटन नीति लाने से कोरोना काल का सामना कर रहे पर्यटन सेक्ट को फिर से पटरी पर लौट सकेगा।