सलमान खान और संजय दत्त के वकील रहे सतीश मानशिंदे लड़ेंगे रिया चक्रवर्ती का केस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने अपना केस लड़ने के लिए भारत के सबसे बड़े वकीलों में से एक सतीश मानशिंदे को हायर किया है।
 | 
सलमान खान और संजय दत्त के वकील रहे सतीश मानशिंदे लड़ेंगे रिया चक्रवर्ती का केस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने अपना केस लड़ने के लिए भारत के सबसे बड़े वकीलों में से एक सतीश मानशिंदे को हायर किया है। मालूम हो कि सतीश मानशिंदे सलमान खान और संजय दत्त का केस लड़ चुके हैं।

सुशांत सिंह के परिवार ने ना सिर्फ रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, बल्कि कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों आत्महत्या के लिए उकसाना और पैसों का हेर-फेर करना आदि शामिल है। अब रिया चक्रवर्ती भी सुशांत की फैमिली की एफआईआर का जवाब देने की तैयारी कर रही हैं।

पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306/341/ 342/380/406/420 के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती को ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती है. इससे पहले ही रिया अंतरिम जमानत के लिए आज अप्लाई कर सकती हैं।