इसलिए बढ़ता है महिलाओं का वजन

मोटापा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। वहीं खासकर देखा जाता है कि शादी के बाद महिलाओं में अचानक मोटापा आने लगता है। बढता हुआ वजन उनके लिए परेशानी बनने लगता है। शादी के बाद वजन बढ़ने का कारण हॉर्मोनल बदलाव शादी के बाद लड़कियों में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं जिससे वजन बढ़ने लगता
 | 

मोटापा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। वहीं खासकर देखा जाता है कि शादी के बाद महिलाओं में अचानक मोटापा आने लगता है। बढता हुआ वजन उनके लिए परेशानी बनने लगता है। शादी के बाद वजन बढ़ने का कारण
हॉर्मोनल बदलाव
शादी के बाद लड़कियों में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं जिससे वजन बढ़ने लगता है। वहीं परिवार नियोजन के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल भी वजन बढ़ाता है।
बदलती प्राथमिकता
लड़कियों की शादी के बाद प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। वो अपने पति और परिवार के सदस्यों के हिसाब से अपनी दिनचर्या बना लेती हैं। जिसके चलते खुद को समय नहीं दे पाती है और अपना खयाल नहीं रख पाती है। इस कारण से भी वजन बढ़ता है।
तनाव
शादी के बाद लड़कियां अपना घर छोड़कर पति के घर जाती हैं। इस तरह दूसरे घर में तालमेल बैठाना आसान नहीं होता है। जिसके चलते तनाव होता है और लडकियों का वजन बढ़ाता है।
सामाजिक दबाव
शादी से पहले लड़कियां खुले माहौल में रहती हैं। वहीं, शादी के बाद ससुराल में कई तरह की जिम्मेदारी और सामजिक दबाव के चलते अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही वजन बढ़ाने का कारण बनती हैं।
गर्भावस्था
शादी के बाद गर्भावस्था में वजन बढ़ना बहुत बड़ा कारण होता है। ऐसा देखा जाता है कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाएं अपना वजन को कम करने की कोशिश नहीं करती हैं।
फिटनेस को लेकर लापरवाही
जो लड़किया शादी से पहले खुद को फिट रखने के लिए तमाम कोशिशें करती हैं लेकिन शादी के बाद व्यायाम आदि से ध्यान हट जाता है। जिसके चलते वजन बढ़ने लगता है।
खानपान में बदलाव
घरेलू कामकाज के चलते खाने पर ध्यान न देना और बाहर का खाना डायट में लेने से मोटापा बढ़ता है। बाहर के खाने के कारण लड़कियों के शरीर में कैल्शियम और विटमिन्स की कमी होने लगती है।