कोबरा से भी खतरनाक है यह पेड़, चंद मिनटों में ही ले लेता है जान

सरबेरा ओडोलम नाम का यह पेड़ दिखने में जितना खूबसुरत हैं। उतना ही जानलेवा भी हैं। इसे सुसाइड ट्री के नाम से भी जाना जाता हैं। लोगों का मानना है कि यह पेड़ किंग कोबरा के ज़हर से भी ज्यादा जहरीला हैं। यहां तक कि ये किसी भी हष्ट-पुष्ट आदमी की मिनटों में जान ले सकता
 | 

सरबेरा ओडोलम नाम का यह पेड़ दिखने में जितना खूबसुरत हैं। उतना ही जानलेवा भी हैं। इसे सुसाइड ट्री के नाम से भी जाना जाता हैं। लोगों का मानना है कि यह पेड़ किंग कोबरा के ज़हर से भी ज्‍यादा  जहरीला हैं। यहां तक कि ये किसी भी हष्‍ट-पुष्‍ट आदमी की मिनटों में जान ले सकता हैं। यह पेड़ भारत व दक्षिण-पूर्व एशिया के कई अन्य देशो में पाया जाता हैं। सरबेरा ओडोलम पेड़ बेहद जहरीला व खतरनाक हैं। इसे कई बार लोगों की जान लेने के लिए इस्तेमाल किया गया हैं।इंसान के लिए पेड़-पौधे किसी वरदान से कम नही हैं। क्योंकि ये हमे जीवित रखने के लिए ऑक्‍सीजन प्रदान करते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी पेड़-पौधे हैं।इंसान को मौत के घाट उतार सकते हैं।

यह पेड़ एक हफ्ते में कम से कम एक व्यक्ति की जान ले ही लेता हैं। इस पेड़ के बीज पर कई एक्सपैरिमैंट किए जा चुके हैं। शोधकर्ताओ की रिपोर्ट की मानें तो विश्व के अन्य ज़हरीले पेड़ों के मुकाबले सरबेरा ओडोलम अधिक ज़हरीला पेड़ हैं। शोधकर्ताओ के मुताबिक इस पेड़ के बीज में सरबेरीन नाम का तत्व पाया जाता हैं। जो विषैला होता हैं।

सरबेरा ओडोलम पेड़ शरीर के अन्दर जलन, सिरदर्द, उल्‍टी, अनियमित धड़कन और डायरिया जैसी जानलेवा परेशानियां खडी कर सकता हैं। और यह भी माना जाता है कि शरीर पर इसके ज़हर का निशान ढूंढना बेहद मुश्किल होता हैं। यह पेड़ भारत में सुसाइड ट्री के नाम से जाना जाता हैं।