पैर की उंगलियां बताती हैं कि लव मैरिज होगी या अरेंज शादी, जानें कैसे?

शादी-विवाह हर इंसान के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शादी को लेकर लड़के-लड़कियाँ काफ़ी पहले से ही प्लानिंग करने लगते हैं। सबकी चाहत होती है कि उसका होने वाला पति-पत्नी उसके मन मुताबिक़ हो। माँ का जीवनसाथी ना मिलने पर लोगों को निराशा होती है। अगर मनपसंद का जीवनसाथी मिल जाता है तो जीवन
 | 

शादी-विवाह हर इंसान के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शादी को लेकर लड़के-लड़कियाँ काफ़ी पहले से ही प्लानिंग करने लगते हैं। सबकी चाहत होती है कि उसका होने वाला पति-पत्नी उसके मन मुताबिक़ हो। माँ का जीवनसाथी ना मिलने पर लोगों को निराशा होती है। अगर मनपसंद का जीवनसाथी मिल जाता है तो जीवन काटना काफ़ी आसान हो जाता है। हमारे समाज में कई ऐसे लोग हैं जिनके जीवनसाथी उनके मनपसंद के नहीं है, इसका पछतावा उन्हें हमेशा रहता है।

उम्र के एक पड़ाव तक आते-आते सबको अहसास होने लगता है कि मनपसंद जीवनसाथी के साथ बची हुई ज़िंदगी काटना कितना अच्छा अनुभव होता है। शादी के बाद हर किसी के जीवन में कई बदलाव होते हैं। लड़के और लड़कियों के लिए कई रिश्ते बदल जाते हैं। इसके साथ ही उनकी जिम्मेदारियाँ भी बढ़ जाती हैं। जहाँ पहले वह केवल अपना और अपने परिवार का ख़याल रखते हैं, शादी के बाद उन्हें एक और परिवार का ख़याल रखना होता है। शादी के बाद दोनो को बदलाव के दौर से गुज़रना होता है। हर किसी के जीवन में थोड़ा-बहुत बदलाव आता है।

अरेंज मैरिज में दो अनजान लोग एक ही छत के नीचे अपना जीवन काटने लगते हैं। दोनो एक दूसरे के जीवन का हिस्सा बनते हैं। दोनो के जीवन में कई बार ऐसे भी पल आते हैं जब दोनो में टकराव की स्थिति बन जाती है। हर रिश्ते में थोड़ी-बहुत टकराव की स्थिति पैदा होती है। लेकिन जब यह टकराव ज़्यादा होने लगता है तो रिश्ते में दरार आ जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए ज़्यादा ज़रूरी है कि हम अपने जीवनसाथी के बारे में पहले ही सबकुछ जान लें। उसे क्या पसंद है और किस चीज़ से उसे नफ़रत है। लव मैरिज में तो यह सब पहले से पता होता है, लेकिन अरेंज मैरिज में ये बातें आसानी से नहीं पता चलती हैं।

अपने पैरों को देखकर जान सकते हैं शादी के बारे में:

लव मैरिज या अरेंज मैरिज होना व्यक्ति के हाथ में नहीं होता है। ये क़िस्मत की बात होती है। किसी व्यक्ति की क़िस्मत में क्या लिखा है, इसके बारे में बताना बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन कुछ ऐसे लक्षण या संकेत होते हैं, जिन्हें देखकर आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपकी शादी अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज। जी हाँ यह सुनकर थोड़ा अजीब ज़रूर लग रहा होगा लेकिन शरीर के एक अंग को देखकर आप पहले ही अपनी शादी के बारे में जान सकते हैं। यह जानने के लिए बस आपको अपने पैरों को ध्यान से देखना होगा।

अंगूठे से बड़ी हो पास वाली अंगुली तो हो सकती है लव मैरिज:

आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आपके पैर के अंगूठे के पास वाली अंगुली, अंगूठे से छोटी है तो भविष्य में आपकी शादी घरवालों की मर्ज़ी से होगी। इसके अलावा अगर आपके अंगूठे और पास वाली अंगुली का साइज़ बराबर भी है तो अरेंज मैरिज होने की सम्भावना होती है। वहीं अगर अंगूठे के पास वाली अंगुली का साइज़ अंगूठे से बड़ा है तो इसका मतलब है कि आपकी शादी लव मैरिज हो सकती है। इसका मतलब यह है कि आप अगर किसी को पसंद करते हैं तो आपकी शादी उसी के साथ होगी।