झाड़ू-पोंछा लगाते समय रखे इन बातो का ध्यान, नहीं तो हो सकता है भारी नुक्सान

झाड़ू-पोंछा करने से घर साफ और स्वच्छ रहता है। साथ ही, इनसे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को भी महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना गया है। झाड़ू से दरिद्रता रूपी गंदगी को बाहर किया जाता है। जिन घरों
 | 

झाड़ू-पोंछा करने से घर साफ और स्वच्छ रहता है। साथ ही, इनसे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को भी महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना गया है। झाड़ू से दरिद्रता रूपी गंदगी को बाहर किया जाता है। जिन घरों के कोने-कोने में भी सफाई रहती है, वहां का वातावरण सकारात्मक रहता है। घर के कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं। यहां जानिए झाड़ू और पोंछा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

1. खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें।

2. भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

3. यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए। दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।

4. हम कभी ऐसी नादानी करते है कि उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। हमारे बुर्जुग यह कहते है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू पौंछा नहीं करना चाहिये, लेकिन हम करते है तो फिर इसका खामियाजा उठाना ही होता है।

5. इसलिये सुबह सबेरे जरूर घर में झाड़ू पौंछा करें, लेकिन शाम के समय तो बिल्कुल नहीं। ऐसा करने से घर की सुख शांति तो खत्म होती ही है वहीं धन की बर्बादी होने से कंगाली का भी सामना करना पड़ सकता है।