कल्याणकारी गतिविधियां China में छुट्टी मनाने का नया तरीका

चीन के 200 लोक कल्याणकारी कार्यकर्ताओं ने 2 मई को 30 बच्चों के साथ भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के उलान बुह रेगिस्तान के पारिस्थितिक शिक्षा प्रदर्शन बेस में एकत्रित होकर करीब 1250 पौधे लगाए। साथ ही, उन्होंने रेगिस्तानी वनस्पति की जानकारी ली और रेगिस्तान में पौधे लगाने का बुनियादी कौशल भी सीखा। हाल के वर्षों
 | 
कल्याणकारी गतिविधियां China में छुट्टी मनाने का नया तरीका

चीन के 200 लोक कल्याणकारी कार्यकर्ताओं ने 2 मई को 30 बच्चों के साथ भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के उलान बुह रेगिस्तान के पारिस्थितिक शिक्षा प्रदर्शन बेस में एकत्रित होकर करीब 1250 पौधे लगाए। साथ ही, उन्होंने रेगिस्तानी वनस्पति की जानकारी ली और रेगिस्तान में पौधे लगाने का बुनियादी कौशल भी सीखा। हाल के वर्षों में जैसे-जैसे चीनी नागरिकों की पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ी है, हरित सार्वजनिक कल्याण गतिविधियों में भाग लेना लोगों के लिए छुट्टी मनाने का एक नया तरीका बन रहा है। यहां पौधे लगाने की परियोजना 2014 में शुरू की गई थी। इसके साथ ही मरुस्थलीकरण के खतरे से निपटने के लिए दस वर्षों में 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया था, ताकि स्थानीय लोग की आय में इजाफा हो और उनका जीवन सुधरे।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस