मैक्सिको सिटी में मेट्रो का पुल गिरने से 20 लोगों की मौत, 70 घायल

मैक्सिको सिटी में सोमवार रात एक मेट्रो पुल का एक खंभा गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसके बारे में बताया। घटनास्थल पर क्रेन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है ताकि आपात और बचावकर्मी वहां जा
 | 
मैक्सिको सिटी में मेट्रो का पुल गिरने से 20 लोगों की मौत, 70 घायल

मैक्सिको सिटी में सोमवार रात एक मेट्रो पुल का एक खंभा गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसके बारे में बताया। घटनास्थल पर क्रेन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है ताकि आपात और बचावकर्मी वहां जा सकें और फंसे हुए लोगों का पता लगा सकें। मेक्सिको सिटी के मेयर क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि 49 घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनमें से सात की हालत गंभीर है और उनकी सर्जरी की जा रही है।
एक मोटर यात्री को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया है, शिनबाम ने कहा, जो सड़क के किनारे फंस गया था। कई बचाव दल मलबे के नीचे से तलाश कर रहे हैं। “दुर्भाग्य से, बच्चे मरने वालों में शामिल हैं,” शिनबाम ने कहा। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में ब्योरा नहीं दिया।
महापौर ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब पुल का खंभा गिर गया। खंभे के गिरने से पुल का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिससे कई कारें मलबे में दब गईं। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग मेट्रो मार्ग के अंदर फंस सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि वे जीवित हैं या नहीं। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.30 बजे हुई। मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो इबारार्ड ने ट्वीट किया कि बहुत दर्दनाक घटना घटी।

घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें ट्रेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त देखा गया है और बचाव दल लोगों को मलबे से निकालते हुए देखा गया है। हादसा मेट्रो लाइन -12 पर हुआ। इस लाइन के निर्माण में विभिन्न अनियमितताओं के आरोप लगे थे।