Mandy Moore ने अपने बच्चे का एक महीना पूरा होना सेलिब्रेट किया

अमेरिकी अभिनेत्री मैंडी मूर ने अपने बेटे, अगस्ट हैरिसन के जन्म के एक महीना पूरा होने को सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने पति टेलर गोल्डस्मिथ के साथ एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, एक छोटे से समय और रोजर मिलर अपने एक महीने के जन्मदिन पर। मूर और गोल्डस्मिथ ने 20
 | 
Mandy Moore ने अपने बच्चे का एक महीना पूरा होना सेलिब्रेट किया

अमेरिकी अभिनेत्री मैंडी मूर ने अपने बेटे, अगस्ट हैरिसन के जन्म के एक महीना पूरा होने को सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने पति टेलर गोल्डस्मिथ के साथ एक वीडियो शेयर किया।
उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, एक छोटे से समय और रोजर मिलर अपने एक महीने के जन्मदिन पर।

मूर और गोल्डस्मिथ ने 20 फरवरी को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। हाल ही में मूर ने अपने पहले बच्चे के जन्म के अनुभव के बारे में भी बताया था।

उन्होंने कहा था, मैं अपनी ही दुनिया में थी, अपना काम कर रही थी। मैं लोगों को सुन सकती थी, उनके सुझावों को भी और कई बार तो उनके सुझावों को मान भी लेती थी। बहुत ही अलग एक्सपीरियंस था, जो सुनने में अजीब था मैंने शायद ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। ये ऐसा लगा था, जैसे कि दूसरे लोगों के साथ ज्यादा भागीदारी होगी। मैं उनके चेहरे देख सकूंगी, जागती रहूंगी, अलर्ट रहूंगी, उनके सुझाव सुनती रहूंगी।

न्यूज स्त्रोत आइएएनएस