MP में दमोह सहित 3 जिलों के कलेक्टर बदले

मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच तीन जिलाधिकारियों के तबादले किए गए है। इनमें दमोह के कलेक्टर तरुण राठी भी शामिल है। अभी हाल ही में हुए दमोह के उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में दमोह, रतलाम और गुना के
 | 
MP में दमोह सहित 3 जिलों के कलेक्टर बदले

मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच तीन जिलाधिकारियों के तबादले किए गए है। इनमें दमोह के कलेक्टर तरुण राठी भी शामिल है। अभी हाल ही में हुए दमोह के उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में दमोह, रतलाम और गुना के कलेक्टरों को बदल दिया है। गुना के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को रतलाम जिले का कलेक्टर बनाया गया है जबकि रतलाम के जिलाधिकारी गोपाल चंद्र डांड को मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है। दमोह में हुए विधानसभा उप चुनाव होने के बाद कलेक्टर तरुण राठी को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश में बालाघाट में अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए को गुना का कलेक्टर बनाया गया है। जबकि जबलपुर में अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को दमोह का कलेक्टर बनाया गया है।

दमोह का कलेक्टर बदले जाने पर कांग्रेस प्रदेषाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है और कहा है, ” भाजपा में दमोह उपचुनाव की करारी हार बाद से ही बयानों की सर फुटव्वल जारी.कौन जयचंद , कौन षड्यंत्रकारी , ढूँढा जा रहा है । इन सब के बीच आज कलेक्टर दमोह पर गाज गिरा दी गयी ? अबकी बार प्रशासन के भरोसे भाजपा सरकार ? ”

न्यूज सत्रोत आईएएनएस